[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार सीएम के काफिले में 3 गाड़ियां, PM की अपील के बाद एक-एक गाड़ी से ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री

सीएम के काफिले में 3 गाड़ियां, PM की अपील के बाद एक-एक गाड़ी से ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री

0
सीएम के काफिले में 3 गाड़ियां, PM की अपील के बाद एक-एक गाड़ी से ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री
सीएम सम्राट चौधरी और मंत्रियों की गाड़ियां

Bihar Politics: (मिथिलेश कुमार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल रंग लाने लगी है. अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम किए जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने कम से कम गाड़ियों में निकलने की घोषणा कर इस पर अमल शुरू कर दिया है. सीएम सम्राट चौधरी आज जब दरभंगा के लिए रवाना हुए तो पटना एयरपोर्ट सिर्फ 3 गाड़ियों के साथ पहुंचे थे. कोई ताम-झाम नहीं और पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को सम्राट चौधरी ने अपने स्तर से लागू करने की शुरुआत कर दी है.

नित्यानंद राय ने लिया ये फैसला

इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी कम से कम गाड़ियों से निकलने का फैसला किया है. उजियारपुर के सांसद और केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कार्यालय से बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को लेटर लिखकर इसकी सूचना दी गई है.

लेटर में कहा गया है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने बिहार दौरे के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो गाड़ियां देने को कहा है. इनमें एक गाड़ी सीआरपीएफ जवानों के लिए और दूसरी गाड़ी राज्य पुलिस के लिए मांग की गई है. मुख्य सचिव को कहा गया है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के जिलों के दौरे के समय वहां अतिरिक्ति गाड़ियों की व्यवस्था नहीं किए जाने संबंधी आदेश सभी जिलों को दिया जाए.

स्वागत के दौरान गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

गृह राज्य मंत्री की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को लेटर लिखकर कहा गया है कि उनके जिलों के दौरे के समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गाड़ियों की लंबी लाइन के साथ पहुंचते हैं. प्रदेश अध्यक्ष को लिखे लेटर में कहा गया है कि ऐसा कोई भी उपयोग उनके किसी कार्यक्रम में नहीं किया जाए. उनकी ओर से इस संबंध में संबंधित इलाके के विधायकों को भी लेटर भेज कर जानकारी दी जाएगी, कि उनके कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ियों की लाइन नहीं रहे.

अशोक चौधरी-श्वेता गुप्ता एक-एक गाड़ी से पहुंचे जेडीयू ऑफिस

राज्य सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और श्वेता गुप्ता गुरुवार को जेडीयू ऑफिस में पहले से निर्धारित जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे तो उनके साथ एक ही गाड़ी थी. इसके अलावा खान-भूतत्व एवं कला संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार गयाजी गुरुवार को ट्रेन से पहुंचेंगे.

Also Read: स्कूल में पढ़ाने के साथ जनगणना ड्यूटी भी करेंगे शिक्षक, बिहार सरकार ने कंफ्यूजन किया क्लियर

Previous article अमेजन सेल में सस्ता हुआ मोटोरोला सिग्नेचर, 165Hz अमोलेड डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रॉसेसर के साथ बड़ी डील
Next article विक्रमशिला पुल पर पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, बोले-दोषी कंपनी को हो फांसी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel