[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर विक्रमशिला पुल पर पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, बोले-दोषी कंपनी को हो फांसी

विक्रमशिला पुल पर पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, बोले-दोषी कंपनी को हो फांसी

0
विक्रमशिला पुल पर पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, बोले-दोषी कंपनी को हो फांसी

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. एसडीआरएफ के स्टीमर से भागलपुर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने विक्रमशिला पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने समानांतर पुल के पिलर का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पुल टूटने के दोषी कंपनी को फांसी होनी चाहिए.उन्होंने एसपी सिंगला कंपनी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कंपनी एक नहीं, बल्कि कई पुल टूटने की दोषी है. पप्पू यादव ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए वे एक स्टीमर और पांच नाव मुफ्त चलाएंगे, जबकि सरकार को कम से कम 10 स्टीमर चलाने चाहिए.समानांतर पुल को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें इस्तेमाल किया गया सरिया खराब है, इसलिए यह पुल ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि नाविकों से 300 रुपये कमीशन लिया जा रहा है और बच्चों से भी 100 रुपये वसूले जा रहे हैं. शाम के बाद छात्रों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. दहियार का दूध तक फट रहा है.उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को 3 लाख करोड़ रुपये देने के लिए सरकार के पास पैसा है, लेकिन जनता के लिए नहीं. जो सरकार जनता की हिफाजत नहीं कर सकती, उसे चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि वे खुद एसपी सिंगला के खिलाफ 50 बार सदन में आवाज उठा चुके हैं.चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां एक दिन में पुल बन जाता है, लेकिन यहां 10 दिन में भी पुल को चलने लायक नहीं बनाया जा सका.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel