बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और पूरा टाइम टेबल

Special Train For Bihar Police Exam: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. परीक्षा के दौरान भीड़ कम करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा. शनिवार और रविवार को चलने वाली इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

By Abhinandan Pandey | June 27, 2026 4:08 PM

Special Train For Bihar Police Exam: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. परीक्षा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 20 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी.

शनिवार और रविवार को चलेगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को किया जाएगा. इसका उद्देश्य अलग-अलग जिलों से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले छात्रों की यात्रा को आसान बनाना है. रेलवे प्रशासन ने सभी ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल भी जारी कर दिया है.

पटना से बेतिया के लिए रात 9 बजे खुलेगी ट्रेन

शनिवार को पटना से बेतिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात 9 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे बेतिया पहुंचेगी. इसके अलावा पाटलिपुत्र से सहरसा और पाटलिपुत्र से पूर्णिया के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे कोसी और सीमांचल के छात्रों को राहत मिलेगी.

मुजफ्फरपुर से गुजरेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा के दौरान अकेले मुजफ्फरपुर स्टेशन से होकर चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी. इससे उत्तर बिहार के हजारों अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रविवार को भी जारी रहेगा संचालन

रविवार को भी चार प्रमुख परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. मधुबनी से दोपहर 3 बजे सीवान के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी. दरभंगा से दोपहर 2:45 बजे पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन चलेगी. वहीं मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी से भी दोपहर 3 बजे पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी. इसके अलावा पूर्णिया से पाटलिपुत्र और सुपौल से पाटलिपुत्र के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.

छात्रों से समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील

रेलवे ने अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और जारी टाइम टेबल के अनुसार यात्रा करने की अपील की है. उम्मीद है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ कम होगी और अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल