[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान

बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान

0
बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान
सांकेतिक तस्वीर

Bihar New Bypass: गोपालगंज के मीरगंज और उसके आस-पास के आधा दर्जन प्रखंडों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर है. मीरगंज शहर को सीधे भागीपट्टी-समउर मुख्य रास्ते से जोड़ने के लिए एक नए बाइपास रोड का निर्माण कराया जाएगा. बिहार सरकार इस पूरी योजना पर करीब 130 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च करने जा रही है.

इस प्रस्तावित बाइपास सड़क की कुल चौड़ाई करीब 30 मीटर होगी और इसकी लंबाई 3.18 किलोमीटर तय की गई है. पथ निर्माण विभाग के स्तर पर इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसके तुरंत बाद अब जमीन की नापी, सीमांकन और रकबा तय करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है.

लोगों को मिलेगी रोज-रोज के जाम से मुक्ति

मीरगंज गोपालगंज जिले का एक बहुत बड़ा कमर्शियल एरिया है. इस वजह से यहां अपने रोजमर्रा के कामों और बिजनेस के सिलसिले में हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं, जिससे मीरगंज शहर के अंदर हमेशा गाड़ियों का भारी दबाव और जाम की स्थिति बनी रहती है. इस समस्या को दूर करने के लिए करीब पांच साल पहले मीरगंज-सिवान बाइपास सड़क का निर्माण भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद शहर को जाम से पूरी राहत नहीं मिल सकी.

हर दिन लगने वाले इस लंबे ट्रैफिक जाम के कारण हथुआ, भोरे, कटेया, विजयीपुर, उचकागांव और पंचदेवरी प्रखंड की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. अब इस नए बाइपास के बन जाने से इन सभी 6 प्रखंडों के लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा.

यूपी के देवरिया और सबेया एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा रूट

इस नए प्रोजेक्ट के तहत एनएच 531 पर स्थित सलेमपट्टी पेट्रोल पंप के पास से लेकर मीरगंज-भागीपट्टी-समउर रास्ते के दूसरे किलोमीटर तक इस शानदार बाइपास सड़क का निर्माण किया जाएगा. सरकार ने पिछले साल ही इस बाईपास को अपनी हरी झंडी दी थी.

इस सड़क के चालू होने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लेकर यूपी के देवरिया शहर तक की यात्रा भी बेहद सुगम और कम समय में पूरी हो जाएगी. इसके साथ ही ऐतिहासिक सबेया एयरपोर्ट भी अब जिला मुख्यालय से सीधे और बिना किसी रुकावट के जुड़ जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Bihar New Bypass: रेलवे फाटक का झंझट खत्म, बनेगा नया ओवरब्रिज

इस बाइपास सड़क के निर्माण के साथ-साथ वाहन चालकों के समय की बचत के लिए सलेमपट्टी गांव के पास एक आधुनिक रेलवे ओवरब्रिज का भी निर्माण कराया जाएगा. यह नया ओवरब्रिज सिवान-थावे रेलखंड पर स्थित थावे और हथुआ रेलवे स्टेशनों के बीच में बनाया जाएगा. इस ओवरब्रिज के पूरी तरह बन जाने के बाद लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने के समय फाटक खुलने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और गाड़ियां बिना रुके सीधे ऊपर से गुजर सकेंगी.

इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि सलेमपट्टी पेट्रोल पंप से लेकर मीरगंज-भागीपट्टी-समउर पथ तक बनने वाले इस बाइपास के लिए लैंड एक्विजिशन और बाउंड्री तय करने की प्रक्रिया को जमीन पर शुरू कर दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

सैलरी चाहिए तो 20 जुलाई तक करें यह काम, बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने जारी किया निर्देश

Previous article नालंदा : पैथोलॉजी संचालक हत्याकांड में तीसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस ने कहा- जल्द होगा खुलासा
Next article बेगूसराय में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत, महिला समेत दो बच्चियां घायल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel