[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत, महिला समेत दो बच्चियां घायल

बेगूसराय में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत, महिला समेत दो बच्चियां घायल

0
बेगूसराय में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत, महिला समेत दो बच्चियां घायल
रोते-बिलखते परिजन

Begusarai Road Accident : बेगूसराय के तारा चौक से नरहन जाने वाले मुख्य पथ पर फफौत महना बांध के पास रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलट जाने से एक अधेड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक महिला और दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

मृतक की हुई पहचान

घटना के बाद घटनास्थल पर पूरी तरह अफरा-तफरी मच गई और आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान फफौत पंचायत के मालपुर गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी स्वर्गीय रमेश दास के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत दास के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर खोदावंदपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.

तीन घायल बेगूसराय रेफर

इस हादसे में गढ़पुरा निवासी बैद्यनाथ दास की पत्नी सीमा देवी (30 वर्ष), उनकी आठ वर्षीया पुत्री मीनाक्षी कुमारी तथा चार वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.

अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा

अस्पताल में उपचाराधीन घायल सीमा देवी ने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों के साथ नरहन स्थित अपनी बहन के घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस गढ़पुरा लौट रही थीं. जैसे ही ई-रिक्शा फफौत महना बांध के समीप पहुंचा, चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में रंजीत दास ई-रिक्शा के नीचे पूरी तरह दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Begusarai News : चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ सब इंस्पेक्टर (एसआई) विनय कुमार पांडेय, श्रवण यादव, एएसआई विवेक कांत शेखर तथा पीटीसी भैरव प्रताप भी मौजूद थे. पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही फरार ई-रिक्शा चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है.

मृतक के परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रंजीत दास अपने पीछे पत्नी बबीता देवी, दो पुत्रों मासूम कुमार व मोहित कुमार तथा एक पुत्री मनीषा कुमारी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. पति की अचानक हुई इस असामयिक मौत से पत्नी बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के चीत्कार और करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मालपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है.

Also Read : बेगूसराय : सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर रखने की मांग तेज, पैदल मार्च निकालने का ऐलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel