मौसम: 6,7,8,9,10 जुलाई तक भारी-से-भारी बारिश, ठनका के साथ गिरेंगे ओले

Bihar Monsoon Alert: IMD ने 6 जुलाई के लिए बिहार के कई दक्षिण और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक, बारिश और ठनका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में आज आंधी बारिश का दौर रहेगा…

By Aniket Kumar | July 6, 2026 9:18 AM

Bihar Monsoon Alert: बिहार में आज (6 जुलाई) मौसम का मिजाज एक जैसा नहीं रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक, बारिश और ठनका गिरने की आशंका है. साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गयी है.

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Imd की तरफ से जारी अलर्ट मैप

IMD के अनुसार, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ठनका गिर सकता है.

बिहार में मानसून की गतिविधि देखी जा रही है. मौसम का ये हाल अगले 5 दिनों तक इसी तरह रहने वाला है. 10 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

येलो अलर्ट का क्या मतलब है?

येलो अलर्ट के दौरान तेज बारिश और आंधी, फोटो- एआई

मौसम विभाग का येलो अलर्ट संभावित खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि मौसम अचानक बदल सकता है और गरज-चमक, तेज हवा या ठनका जैसी घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में किसानों, खुले मैदान में काम करने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

यह भी पढे़ं: “मेरी भतीजी को जहर देकर मार डाला…” जाले BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर बिहार के इन जिलों में फिलहाल राहत

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया समेत उत्तर एवं उत्तर-पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि यहां बिल्कुल बारिश नहीं होगी. स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े न हों.
  • बिजली चमकने पर तुरंत किसी सुरक्षित भवन में शरण लें.
  • खेतों में काम कर रहे किसान मौसम बिगड़ते ही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
  • अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें.
  • मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग खुले स्थान पर करने से बचें.

यह भी पढे़ं: बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी जाकिर हुसैन गिरफ्तार

मानसून की गतिविधियों पर रहेगी नजर

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम तेजी से बदल सकता है. जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है. 

FAQ

Q. क्या आज मुजफ्फरपुर में अलर्ट है?
उत्तर: नहीं, फिलहाल कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं हुई है.

Q. येलो अलर्ट का मतलब क्या है?
उत्तर: मौसम बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

Q. क्या ठनका गिरने की आशंका है?
उत्तर: जिन जिलों में येलो अलर्ट है, वहां गरज-चमक और ठनके की संभावना जताई गई है.

यह भी पढे़ं: तंत्र-मंत्र, नाजायज रिश्ते और विदेश यात्रा… माशूका के लिए बीवी का कत्ल, 17 दिनों बाद खुला राज