[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के अस्पतालों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री बोले- खुद करूंगा औचक निरीक्षण, बढ़ेंगे ट्रामा सेंटर

बिहार के अस्पतालों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री बोले- खुद करूंगा औचक निरीक्षण, बढ़ेंगे ट्रामा सेंटर

0
बिहार के अस्पतालों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री बोले- खुद करूंगा औचक निरीक्षण, बढ़ेंगे ट्रामा सेंटर
निशांत कुमार की फाइल फोटो

Nishant Kumar Health Minister: बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और लापरवाही की शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि मरीजों के हितों से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो वे खुद अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने पहुंचेंगे.

अस्पतालों में मरीजों को मिले बेहतर व्यवहार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार मिलना जरूरी है. डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से लें. किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

बढ़ेगी ट्रामा सेंटर की संख्या

मंत्री ने राज्य में ट्रामा सेंटर की सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही. उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभावित इलाकों में नए ट्रामा सेंटर बनाए जाएंगे. फिलहाल नौ ट्रामा सेंटर की परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है.

उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है. इसके तहत सभी टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. इससे दुर्घटना के बाद घायलों को जल्द से जल्द नजदीकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएमसीएच में 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ये बातें कहीं. कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में सांस से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी. सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के लोगों को हर समय बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

Also Read: ‘अब मुगल नहीं, गूगल का जमाना…’, प्रभात खबर के मंच से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Previous article ईरान-US के बीच हुआ ‘इस्लामाबाद एमओयू’, डील में पाकिस्तान का कितना योगदान? ‘डाकिया’ था या ‘ब्रोकर’ 
Next article हाजीपुर में 99% जमीन के रिकॉर्ड हुए डिजिटल, अब सिर्फ 160 आवेदन बाकी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel