[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 700000 करोड़ का होगा निवेश, सरकार HUDCO के साथ इतने रुपये करेगी इनवेस्ट

बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 700000 करोड़ का होगा निवेश, सरकार HUDCO के साथ इतने रुपये करेगी इनवेस्ट

0
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 700000 करोड़ का होगा निवेश, सरकार HUDCO के साथ इतने रुपये करेगी इनवेस्ट
सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, मंत्री नीतीश मिश्रा, प्रधान सचिव विनय कुमार और हुडको के प्रतिनिधि की तस्वीर

पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट
Greenfield Satellite Township:
बिहार के 12 प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप के लिए राज्य सरकार एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुडको के जरिये करेगी. बाकी के 6 लाख करोड़ का निवेश बाहरी उद्यमियों से कराए जायेंगे. शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुडको के साथ नगर विकास विभाग ने एमओयू साइन किया.

एमओयू साइन करने को लेकर सीएम सम्राट ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हुडको के साथ यह समझौता बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. इस महत्वाकांक्षी पहल से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और राज्य आधुनिक शहरी विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा. लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार, निवेश और किसानों का हित सर्वोपरि है. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकार योजनाबद्ध, संतुलित और समावेशी शहरीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पहल से बिहारवासियों का सपना पूरा होगा और राज्य 35 प्रतिशत शहरीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करेगा.

लाखों रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से निर्माण गतिविधियों को भारी बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नये रास्ते खुलेंगे.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सात लाख करोड़ का टोटल निवेश

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिहार सरकार हुडको के माध्यम से एक लाख करोड़ का निवेश कर रही है. इसके अलावा 6 लाख करोड़ का भारी-भरकम निवेश बाहरी स्रोतों से आकर्षित किया जाएगा.

तीन लाख एकड़ क्षेत्र और किसानों की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह टाउनशिप लगभग तीन लाख एकड़ से अधिक के बड़े एरिया में विकसित की जाएगी. इसमें किसानों को ‘लैंड पुलिंग’ के जरिए भागीदार बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि मुआवजे के लिए आवेदन करने वाले हर किसान को 30 दिनों के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

सीएम सम्राट के मुताबिक, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक सड़क, 24 घंटे जलापूर्ति, उन्नत सीवरेज, बिजली, हरित क्षेत्र, शिक्षा और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि लोगों को एक उच्चस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शहरी जीवन मिल सके.

Also Read: बिहार-नेपाल बॉर्डर पर 1300 जवान रहेंगे तैनात, 138 स्पेशल दारोगाओं की होगी पैनी नजर, जानिए वजह

Previous article ऐसे नाम जो सालों बाद भी नहीं होंगे आउट ऑफ ट्रेंड, अपने नन्हे-मुन्ने के लिए यहां देखें सबसे अनोखे नाम
Next article चार वर्षों से कीचड़ में तब्दील दुबड़ी नया टोला की सड़क, ग्रामीणों ने की शीघ्र पक्कीकरण की मांग
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel