[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बजट सत्र के 10वें दिन इन मुद्दों पर होगा आर-पार, होली के बाद एक बार फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही

बजट सत्र के 10वें दिन इन मुद्दों पर होगा आर-पार, होली के बाद एक बार फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही

0
बजट सत्र के 10वें दिन इन मुद्दों पर होगा आर-पार, होली के बाद एक बार फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही
तेजस्वी यादव और बिहार सीएम नीतीश कुमार

Bihar Budget Session:  होली की छुट्टियों के बाद आज एक बार फिर से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है. आज यानी 17 मार्च को बजट सत्र का 10वां दिन है. आज सदन में कई मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं. बीते दिनों होली के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव ने जिस तरह से पुलिसकर्मी को डांस करने को कहा और बिना हेलमेट के पटना की सड़कों पर स्कूटी चलाया, इस पर सत्ता पक्ष विपक्ष को घेर सकता है. वहीं, विपक्ष भी पूरी तैयारी में दिख रहा है. पुलिसकर्मी पर हो रहे हमले को लेकर विपक्ष भी हंगामा कर सकता है. 

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के आदेश पर डांस करने वाले पुलिसकर्मी को उनके बॉडीगार्ड की ड्यूटी से हटा दिया गया है. उनकी जगह दूसरे सिपाही को तेजप्रताप यादव का बॉडीगार्ड बनाया गया है. इसके अलावा तेजप्रताप यादव पटना की सड़कों पर होली के दिन बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे थे. इस मामले में भी पटना पुलिस ने कार्रवाई की है. 

बिहार नगरपालिका सेवा नियमावली 2021 पर होगी चर्चा

आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल होगा, जिसमें सत्ता पक्ष के मंत्री प्रश्नों का जवाब देंगे. बजट सत्र के दौरान आज बिहार नगरपालिका सेवा नियमावली, 2021 की प्रति सदन की मेज पर रखी जाएगी. राज्य की गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका प्रबंधन को विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त धनराशि के आवंटन में हुई वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने के संबंध में चर्चा होगी.

अबतक कई मुद्दों पर आमने-सामने हुआ पक्ष-विपक्ष

अब तक के बजट सत्र के दौरान विधानमंडल में कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हुए. इन मुद्दों में मां, बाप, बचवा, भांग से लेकर रानी-महारानी तक शामिल है. बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू हुआ है. इस दौरान बिहार की नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसमें दलितों, महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है. वहीं बजट चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन और सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. वहीं सता पक्ष ने भी पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. अब तक (12 मार्च) बजट सत्र के 9 दिन पूरे हुए हैं. होली की छुट्टियों के बाद आज यानी 17 मार्च को एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होने जा रही है. आज बजट सत्र का 10वां दिन रहने वाला है.

ALSO READ: RJD नेता तेजप्रताप यादव का कटा चालान, वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी हटाए गए

Previous article PM Modi Podcast : 2002 के बाद से कोई सांप्रदायिक हिंसा नहीं हुई, गुजरात दंगे पर खुलकर पीएम मोदी ने की बात
Next article IML 2025 फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए सचिन, कहा- मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे…
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel