[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IML 2025 फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए सचिन, कहा- मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे…

IML 2025 फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए सचिन, कहा- मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे…

0
IML 2025 फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए सचिन, कहा- मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे…
Sachin Tendulkar Comment after winning IML 2025 Title. Image: IML/X

IML 2025: रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में लगभग 12 साल बाद सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में फिर से कदम रखा था. फाइनल मुकाबले में भारत मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स (IND M vs WI M) को छह विकेट से हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का पहला खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने क्रिकेट के स्वर्ण युग की यादों को ताजा कर दिया. मैच के बाद इंडिया मास्टर्स के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया, और सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी उठाई. जीत के बाद सचिन ने ट्वीट कर अपनी टीम को बधाई देते हुए अपनी बात रखी. International Masters League.  

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 के पहले सीजन के फाइनल में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता. इस जीत के बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम और प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “अभ्यास सत्रों से लेकर मैच के दिनों तक, मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे समय में पीछे चले गए हों. खेल के कुछ महानतम खिलाड़ियों के साथ मैदान पर वापस आना अविश्वसनीय लगा. मैं उन सभी का आभारी हूँ जिन्होंने इस अनुभव को इतना यादगार बनाया, जिसमें दर्शक, आयोजक और मेरे इंडिया मास्टर्स टीम के साथी शामिल हैं.” Sachin Tendulkar Comment after winning IML 2025 Title.

फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स (West Indies Masters) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 148/7 का स्कोर खड़ा किया. ब्रायन लारा (Brian Lara) (6) ने ड्वेन स्मिथ (45) के साथ पारी की शुरुआत की. दोनों ने 4 ओवर में 34 रन जोड़कर आक्रामक शुरुआत की. हालांकि, विनय कुमार ने लारा को आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद विलियम पर्किन्स (6) और स्मिथ को शाहबाज नदीम ने जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया. स्मिथ ने 35 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. वेस्टइंडीज का मध्यक्रम भारतीय स्पिनरों के सामने संघर्ष करता नजर आया. IND vs WI IML 2025.

हालांकि इसके बाद लेंडल सिमंस (57) ने 41 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार पचासा लगाया. उन्होंने विकेटकीपर डेनश रामदीन (12*) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. हालांकि, अंतिम ओवर में सिमंस के आउट होते ही वेस्टइंडीज की पारी 148/7 पर सिमट गई. भारत के लिए विनय कुमार ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि शाहबाज नदीम ने दो और पवन नेगी तथा स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट लिया.

जवाब में भारत मास्टर्स (India Masters) ने शानदार बल्लेबाजी की. सचिन तेंदुलकर (25) और अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) (74) ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. तेंदुलकर ने अपने क्लासिक शॉट्स से दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि, टीनो बेस्ट ने तेंदुलकर को 18 गेंदों में 25 रन पर आउट किया. रायुडू ने 34 गेंदों में पचासा जमाया और अपनी 50 गेंदों की पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए. गुरकीरत सिंह मान (14) और यूसुफ पठान (4) के जल्दी आउट होने के बावजूद युवराज सिंह (13*) और स्टुअर्ट बिन्नी (16*) ने टीम को जीत की ओर बढ़ाया. बिन्नी ने अंतिम ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर भारत को 17 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.

बेबसी का आलम! पाकिस्तान की लीग छोड़ IPL खेलने आया खिलाड़ी, जले-भुने पीसीबी ने भेज दिया नोटिस

IPL 2025: शुरुआत से पहले ही KKR को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

Previous article बजट सत्र के 10वें दिन इन मुद्दों पर होगा आर-पार, होली के बाद एक बार फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही
Next article आरा तनिष्क लूटकांड: डकैती से पहले बदमाशों ने इस मंदिर में की थी पूजा, जेल में बंद मास्टरमाइंड का खास गुर्गा गिरफ्तार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel