[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भोजपुर Bihar News: बिहार के मनोज कुमार बनें आईआरएफसी के CMD, जानें क्या होगी कंधे पर जिम्मेदारी

Bihar News: बिहार के मनोज कुमार बनें आईआरएफसी के CMD, जानें क्या होगी कंधे पर जिम्मेदारी

0
Bihar News: बिहार के मनोज कुमार बनें आईआरएफसी के CMD, जानें क्या होगी कंधे पर जिम्मेदारी

Bihar News: भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी), जो रेल मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, ने मनोज कुमार दुबे को अपना नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है. दुबे 1993 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के अधिकारी हैं. दुबे गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिए हैं. यह बिहार के लिए गौरव की बात है कि मनोज कुमार दुबे को आईआरएफसी का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है.

वह बिहार में भोजपुर जिला स्थित आरा मुफ्फसील के सलेमपुर गांव के रहनेवाले हैं. बता दें कि लंबे समय तक दुबे बिहार में ही रहे हैं. उन्होंने अपनी पहली नौकरी यूटीआई पटना के एक्जिबिशन रोड में की थी. उसके बाद यूपीएससी में में चयन होने पर उन्होंने भारतीय रेलवे अकांउट सेवा (Indian Railway Accounts Service IRAS) ज्वाइन की.

पहले मनोज कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में थे निदेशक

इससे पहले दुबे कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) में निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्य कर चुके हैं. आईआरएफसी की कमान संभालने पर दुबे ने इसे भारत की प्रगति के लिए एक निर्णायक क्षण बताया. उन्होंने कहा, भारत आर्थिक प्रगति के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़ा है और इस प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत 2047’ की रणनीति में मुख्य भूमिका निभाने के लिए इच्छुक हैं.

Also Read: स्मार्ट मीटर में हो रही गड़बड़ी तो यहां करें शिकायत, नहीं पड़ेगी वकील की जरूरत, खुद बहस करने की छूट

मनोज ने कहा, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूँ

आईआरएफसी की बाजार में मजबूत स्थिति को लेकर दुबे ने कहा, ‘मैं ऐसे संगठन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूँ, जिसकी शुद्ध संपत्ति ₹50,755 करोड़ है और 51 लाख सेअधिक शेयरधारकों का विश्वास इसे प्राप्त है, जो भारत की किसी भी कंपनी में सबसे अधिक है. ₹2 लाख करोड़ से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ, आईआरएफसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 5वें और देश की सभी कंपनियों में 47वें स्थान पर है.

ये वीडियो भी देखें

Previous article रतन टाटा को शेयर बाजार की श्रद्धांजलि, शुरुआती कारोबार में बीएसई ने दी 21 शेयरों की सलामी
Next article Muzaffarpur News: ​रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से चमकेगी जिले की किस्मत, बंगाल, झारखंड की दूरी होगी कुछ घंटे की
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel