[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रतन टाटा को शेयर बाजार की श्रद्धांजलि, शुरुआती कारोबार में बीएसई ने दी 21 शेयरों की सलामी

रतन टाटा को शेयर बाजार की श्रद्धांजलि, शुरुआती कारोबार में बीएसई ने दी 21 शेयरों की सलामी

0
रतन टाटा को शेयर बाजार की श्रद्धांजलि, शुरुआती कारोबार में बीएसई ने दी 21 शेयरों की सलामी
गुरुवार को बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

Stock Market Tribute to Ratan Tata: देश के दिग्गज परोपकारी उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित किया गया है. इस बीच, घरेलू शेयर बाजार रतन टाटा के निधन के बाद गुरुवार 10 अक्टूबर 2024 को बढ़त के साथ श्रद्धांजलि दे रहा है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 256.96 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 81,724.06 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 82.95 अंक या 0.33% उछलकर 25,064.90 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. इतना ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई बाजारों से रतन टाटा को बढ़-चढ़कर श्रद्धांजलि दी जा रही है. वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा जा रहा है.

बीएसई के 21 शेयरों में बढ़त

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 21 शेयरों में बढ़त के साथ रतन टाटा को सलामी दे रहा है. बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 21 के शेयर बढ़त के साथ कारोबार रहे हैं. इनमें एचसीएल टेक्टनोलॉजी, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड ट्रुबो, टाटा स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंसी, टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले.

बीएसई के 9 शेयर टूटे

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स के नौ शेयर शुरुआती कारोबार में टूटकर खुले. इनमें टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और सनफार्मा के शेयर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता स्मार्ट एसआईपी, जान लेने पर हो जाएगा 1.25 करोड़ का आदमी

एशियाई बाजारों में भी बढ़त

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ शुरुआत की. अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुख बना रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.18% की बढ़त के साथ 2,613.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.83% की मजबूती के साथ 77.22 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: भारत ने खो दिया सबसे प्रतिष्ठित बेटा, रतन टाटा के निधन पर अंबानी-अदाणी ने जताया शोक

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Anjali Anand:रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन बहन ने उनके फादरहुड पर कही यह बात 
Next article Bihar News: बिहार के मनोज कुमार बनें आईआरएफसी के CMD, जानें क्या होगी कंधे पर जिम्मेदारी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel