[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. टीएमबीयू में अंतर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव उत्कर्ष दो से

bhagalpur news. टीएमबीयू में अंतर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव उत्कर्ष दो से

0

टीएमबीयू में अंतर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव उत्कर्ष 2026 दो-तीन अप्रैल को आयोजित किया जायेगा. संबंद्ध कालेज बीएलएस नवगछिया को इसकी मेजबानी मिली है. विवि के खेल परिषद, सांस्कृतिक परिषद व एनएसएस के संयुक्त बैनर तले आयोजित होगा. इस बाबत प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने वीसी आवासीय कार्यालय में शनिवार को पोस्टर जारी किया है.

मौके पर कहा कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतर्निहित प्रतिभा, संस्कृति व रचनात्मकता को साझा मंच प्रदान करना है. उन्होंने विवि के सभी शैक्षणिक इकाइयों को सहभागिता का निर्देश दिया है. जारी पत्र में कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक इकाइयों को उपलब्ध नौ प्रतियोगिता श्रेणी में से पांच में शिरकत करना अनिवार्य है. इसमें लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, एकल-समूह गायन, मूक अभिनयर, नाटक आदि शामिल है. इसे लेकर आयोजकों को गूगल फार्म लिंक जारी किया गया है. 31 जनवरी तक पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह, डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, एफओ डॉ ब्रजकिशोर प्रसाद, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, प्रो विनोद कुमार ओझा, सांस्कृतिक परिषद सचिव डॉ राहुल कुमार, डॉ स्वस्तिका दास, खेल सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ कमल प्रसाद, डॉ जगधर मंडल आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel