[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बेटे रेहान के 20वें जन्मदिन पर ऋतिक-सुजैन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

बेटे रेहान के 20वें जन्मदिन पर ऋतिक-सुजैन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

0
बेटे रेहान के 20वें जन्मदिन पर ऋतिक-सुजैन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
Hrithik Roshan Son Birthday

Hrithik Roshan Son Birthday: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान आज अपने छोटे बेटे रेहान रोशन का 20वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर दोनों ने अपने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है. ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बेटों, रेहान और हृदान के साथ बिताए पुराने पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए.

उन्होंने एक लंबा नोट लिखते हुए कहा, “बड़ा होना केवल जिम्मेदार बनना नहीं है, बल्कि जिंदगी में खुशी और बचपन को भी जिंदा रखना जरूरी है. इंसान को इतना मजबूत और समझदार बनना चाहिए कि वह जिंदगी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी खुलकर हंस सके और खुश रह सके.”

वहीं, सुजैन खान ने भी रेहान के लिए अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने बेटे को समर्पित एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि “हमेशा अपने अंदर का बच्चा जिंदा रखो, खुश रहो और हर पल का आनंद लो.”

ऋतिक और सुजैन का रिश्ता

ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी. उनके दो बेटे हैं – रेहान और हृदान. हालांकि, करीब 14 साल बाद यानी 2014 में दोनों अलग हो गए. लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश में हमेशा एक साथ नजर आते हैं.

वर्तमान में ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं, जबकि सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. बावजूद इसके, दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता कायम है और अपने बच्चों के लिए हमेशा एक साथ खड़े रहते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

रेहान का जन्मदिन मनाने की तस्वीरों और वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया है. सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को लाइक और शेयर कर रहे हैं. फैंस ने दोनों के बच्चों के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं और इस परिवार की बॉन्डिंग की तारीफ की.

ऋतिक और सुजैन का ये अंदाज यह दिखाता है कि भले ही अलग हो जाएं, लेकिन बच्चों के लिए प्यार और दोस्ती हमेशा बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: शादी के सवाल पर भड़कीं कृति सेनन, बोलीं- मुझे जल्दी नहीं

Previous article bhagalpur news. टीएमबीयू में अंतर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव उत्कर्ष दो से
Next article लॉन्च प्राइस से करीब ₹20,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, चेक करें डिटेल्स
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel