[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर चाकू से गोदकर महिला को खेत में फेंका, तोड़ा दम

चाकू से गोदकर महिला को खेत में फेंका, तोड़ा दम

0
चाकू से गोदकर महिला को खेत में फेंका, तोड़ा दम
भागलपुर, मृत महिला का फाइल फोटो


गोपालपुर (भागलपुर) से रिपोर्ट :

गोपालपुर के रतनगंज की वारदात, घरेलू विवाद या दूसरी शादी बना मौत की वजह? पुलिस जांच में जुटी

Bhagalpur News : थाना क्षेत्र के रतनगंज सुकटिया बाजार में अज्ञात अपराधियों ने जीवन की पत्नी मुंगिया देवी को चाकू से ताबड़तोड़ गोदकर खेत में फेंक दिया. लहूलुहान हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर ले गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

गांव में घरेलू विवाद और दूसरी शादी को लेकर आपसी रंजिश की है चर्चा

गांव में घरेलू विवाद और दूसरी शादी को लेकर आपसी रंजिश की चर्चा है. हालांकि परिजनों ने घटना के कारणों से अनभिज्ञता जतायी है. गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. गांव में घटना के बाद से सनसनी है. लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं.

ALSO READ स्कूल के लिए निकलीं दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमई तरीके से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel