[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर पेट व गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या

पेट व गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या

0
पेट व गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या
लोगों की लगी भीड़.

अररिया से रिपोर्ट :

घर से 200 मीटर दूर फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

Araria News : जिला मुख्यालय के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाबाड़ा एनएच-27 पर खून से लथपथ घायल हालत में एक युवक मिला. मृतक की पहचान हरियाबाड़ा वार्ड संख्या 09 निवासी मो शरीफ के 25 वर्षीय पुत्र समीउल्लाह के रूप में हुई है. घटना गुरुवार देर रात की है. परिजनों के अनुसार, समील्लाह घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में गिरा पड़ा था. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

आपसी विवाद में समीउल्लाह पर चाकू से कई वार किये

Araria News : परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में समीउल्लाह पर चाकू से कई वार किये गये. उसके पेट और गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे जख्म के निशान हैं. हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और आरएस थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसडीपीओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरियाबाड़ा एनएच 27 के समीप चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी.

बोले एसडीपीओ सदर
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
-सुशील कुमार, एसडीपीओ अररिया सदर

ALSO READ मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया तेज, लंबित आवेदनों का निपटारा 30 सितंबर तक अनिवार्य

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel