[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज की तकनीकी जांच की, रोज हो रही निगरानी

विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज की तकनीकी जांच की, रोज हो रही निगरानी

0
विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज की तकनीकी जांच की, रोज हो रही निगरानी

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

Vikramshila setu Bailey Bridge: विक्रमशिला सेतु पर बन बेली ब्रिज की सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए निगरानी लगातार जारी है. गुरुवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की विशेषज्ञ टीम ने बेली ब्रिज का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया. इस दौरान पुल के ऊपरी और निचले हिस्से की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया और यह देखा गया कि लगातार वाहनों के दबाव के बीच संरचना पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु स्थिति में बनी हुई है. बेली ब्रिज से वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद प्रतिदिन 24 घंटे के भीतर एक बार अनिवार्य मेंटेनेंस किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित तकनीकी समस्या को समय रहते दूर किया जा सके. निरीक्षण और रखरखाव की पूरी प्रक्रिया बीआरओ की टीम की देखरेख में चल रही है.

पुल निगम के अभियंता भी रख रहे नजर

बेली ब्रिज की निगरानी में केवल बीआरओ ही नहीं, बल्कि पुल निगम के अभियंता भी लगातार सक्रिय हैं. दोनों एजेंसियों की टीम संयुक्त रूप से ब्रिज की तकनीकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

वन-वे व्यवस्था से जाम की समस्या बरकरार

विक्रमशिला सेतु पर लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को अब भी जाम से राहत नहीं मिल पा रही है. सेतु के दोनों ओर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं. कई बार वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है. हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां यातायात को व्यवस्थित रखने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन फिलहाल जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel