[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. बेली ब्रिज से दस टन वजनी वाहन गुजरेंगे, चौथे ब्रिज का भी निर्माण शुरू

Bhagalpur News. बेली ब्रिज से दस टन वजनी वाहन गुजरेंगे, चौथे ब्रिज का भी निर्माण शुरू

0

-आमलोगों से पहले हम खुद अपनी गाड़ी लेकर पुल से गुजरेंगे: जिलाधिकारी ललित किशोर मिश्र,भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर निर्माणाधीन बेली ब्रिज पर दस टन वजन तक के वाहन चल सकेंगे. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मंगलवार को बेली ब्रिज पर 12 टन क्षमता वाले वाहन को चलाकर ट्रायल लिया गया. ताकि शहर के लोगों को यह विश्वास हो जाये कि यह पुल मजबूत ही नहीं, बहुत ही मजबूत है. जब बेली ब्रिज पूरी तरह तैयार हो जायेगा तो हम सबसे पहले अपनी गाड़ी को इस पुल पर चलाकर ट्रायल लेंगे. उसके बाद मीडियाकर्मी व कुछ डॉक्टर को उनकी गाड़ी के साथ पुल पार करायेंगे. इस ट्रायल के बाद आम जनता के लिए इस पुल को खोला जायेगा. बीआरओ की टीम की ओर से काफी मजबूत ब्रिज तैयार किया जा रहा है. मालूम हो कि सात जून से सेतु से आवागमन शुरू करने की तैयारी जारी है. जिलाधिकारी ने बताया कि सेतु पर चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है. तीन बेली ब्रिज का काम मुकम्मल हो चुका है. आवागमन शुरू करने के पूर्व सेतु पर दोनों तरफ चेक पोस्ट बनेगा. ताकि, वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की समस्या न रहे. 31 मई को सीएम सम्राट चौधरी ने मौके पर पहुंचकर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया था. बता दें कि विक्रमशिला के 34 मीटर स्लैब के गंगा में गिर जाने के बाद सीएम ने संज्ञान लेते हुए देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की थी. जिसके बाद बीआरओ ने बेली ब्रिज का काम शुरु किया. एक नजर में – 3 मई : विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर स्लैब गंगा में समा गया. इसके बाद से सेतु पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है. – 4 मई : बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह ने तीन महीने में काम पूरा होने की बात कही. – 5 मई : बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की टीम भागलपुर पहुंची और घटनास्थल पर असेसमेंट शुरू किया. – 6 मई: बीआरओ की टीम का असेसमेंट पूरा हुआ. – 19 मई : टूटे स्लैब पर पहले बेली ब्रिज की लॉचिंग – 24 मई : दूसरे बेली ब्रिज का गार्डर लांच – 29 मई : तीसरा ब्रेली ब्रिज का गार्डर हुआ था लांच —

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel