परबत्ती से टेंपो, तो तिलकामांझी से बाइक चोरी, केस दर्ज

परबत्ती से टेंपो, तो तिलकामांझी से बाइक चोरी, केस दर्ज

By Prabhat Khabar News Desk | April 24, 2024 11:11 PM

भागलपुर. विवि थाना क्षेत्र के परबत्ती स्थित धोबिया काली स्थान के पास से विगत 18 अप्रैल को टेंपो चोरी हो गयी. इसको लेकर रन्नुचक की रहने वाली सुधा देवी ने विवि थाना में केस दर्ज करवाया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने टेंपो से पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में मायके आयी थीं. शादी के बाद जब देर रात 12 बजे वह अपने टेंपो के पास पहुंची तो टेंपो चोरी हो चुकी थी. इधर, तिलकामांझी क्षेत्र के बड़ी पोस्ट ऑफिस परिसर में बाइक लगाकर काम से गये भतौड़िया निवासी आशीष कुमार की बाइक चोरी हो गयी. 22 अप्रैल को हुई इस घटना को लेकर केस दर्ज कराया गया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है