अजगैबीनाथ फुटबॉल टूर्नामेंट : ‘प्रतिभा की खोज’ अभियान का शुरू, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

Ajgaibinath Football Tournament: अजगैबीनाथ फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ 'प्रतिभा की खोज' अभियान शुरू. तीन महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता में ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका.

By SHUBHANKA KUMAR | July 6, 2026 7:16 AM

सुलतानगंज, भागलपुर से रिपोर्ट

Ajgaibinath Football Tournament: स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित अजगैबीनाथ फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत रविवार को ‘प्रतिभा की खोज’ अभियान का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से नई प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा.

Ajgaibinath Football Tournament: अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन संजीव कुमार पोद्दार, अरुण कुमार उर्फ रवि सुमन, रामचंद्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन का नेतृत्व अरुण स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने किया.

रोमांचक मुकाबले के बीच बारिश बनी बाधा

उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट का पहला लीग मैच गनगनिया और सुलतानगंज की टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था, लेकिन अचानक हुई हल्की मुसलाधार बारिश के कारण मैच बीच में ही रोकना पड़ा.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला की आहट: सजने लगा कच्चा कांवरिया पथ, 25 जुलाई तक तैयार करने का लक्ष्य

अगले रविवार को होगा शेष मुकाबला

आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि अधूरा मैच अगले रविवार को उसी स्थिति से दोबारा खेला जाएगा. इसके साथ ही आगामी मुकाबलों का आयोजन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.

तीन महीने तक चलेगा टूर्नामेंट

टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष संदीप पांडेय उर्फ कुंदन फौजी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मैच आयोजित किए जाएंगे और प्रतियोगिता करीब तीन महीने तक चलेगी. इस दौरान जिले की कई टीमें हिस्सा लेंगी और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की खोज करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है. उनका मानना है कि सही मंच मिलने पर गांवों के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं.

मैच में शशि कुमार चौधरी ने रेफरी, जबकि मुन्ना कुमार और महेश तांती ने लाइनमैन की जिम्मेदारी निभाई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार