bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीएनबी कॉलेज इकाई के बैनर तले शनिवार को पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी

By ATUL KUMAR | February 15, 2026 12:34 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीएनबी कॉलेज इकाई के बैनर तले शनिवार को पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया. दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया.

मौके पर कार्यक्रम में पुलवामा हमले के जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया. कहा कि युवाओं को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए. इकाई अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि पुलवामा के शहीद जवानों का बलिदान संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता. राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि है. इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो, डॉ राजीव, पीयूष भारती, हर्ष मिश्रा, प्रत्यूष, लक्ष्मण, चुनमुन, अबनीश, कुणाल, दिव्यम, मृणाल आदि मौजूद थे.