bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 10 छात्रों का चयन

टीएनबी कॉलेज में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से बजाज कैपिटल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

By ATUL KUMAR | May 15, 2026 12:56 AM

टीएनबी कॉलेज में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से बजाज कैपिटल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रक्रिया के दौरान कुल 35 विद्यार्थियों में से 10 का चयन प्रथम राउंड के लिए किया गया.

प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने छात्रों को कॅरियर निर्माण और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ राजीव सिंह ने इस तरह की गतिविधियों को छात्रों के प्रोफेशनल विकास के लिए अनिवार्य बताया. कार्यक्रम में बजाज कैपिटल के जोनल मैनेजर सचिन सिन्हा और एरिया मैनेजर टीनू कुमार ने स्क्रीनिंग व साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की.

इस महत्वपूर्ण आयोजन में रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ बिलाल अहमद, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ गरिमा त्रिपाठी, डॉ अंशु कुमार, डॉ ऋचा तोमर, डॉ निधि वर्मा, सबा नाज और विवेक आनंद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. चयनित विद्यार्थियों ने इस ड्राइव को अपने कॅरियर के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया.