Bhagalpur. सुबह टहलने निकली महिला का चैन छिनकर बदमाश फरार

शहर के सराय इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा टेक्सटाइल्स के मालिक सरवन बाजोरिया की पत्नी से बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया.

By BRAJESH NANDAN MAD | May 19, 2026 12:39 PM

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर. शहर के सराय इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा टेक्सटाइल्स के मालिक सरवन बाजोरिया की पत्नी से बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया. बताया गया कि सुबह करीब 6.30 बजे वे अपने आवास से टहलने के लिए निकली थीं, तभी गली में ही अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये.घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व अध्यक्ष सरवन बाजोरिया और उनके पुत्र मोनू ने डायल 112 और ततारपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और परिचित भी मौके पर पहुंच गये. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.