Bhagalpur News. बेली ब्रिज के निर्माण के लिए 12 मई को पहुंचेगी टीम

बेली ब्रिज निर्माण के लिए 12 को पहुंचेगी टीम.

By KALI KINKER MISHRA | May 11, 2026 12:49 AM

ललित किशोर मिश्र विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सौ सदस्यीय टीम 12 मई को भागलपुर पहुंचेगी. जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने प्रभात खबर को बताया कि टीम में अधिकार व कर्मी रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से उनके रहने की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है.बीआरओ के टीम के आने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर दी गयी है. जिला प्रशासन टीम को रहने की ऐसी जगह व्यवस्था की है जहां पूरी टीम एक साथ रह सके. इसके लिए रहने पूरी व्यवस्था रहेगी. टीम के पहुंचने के साथ ही ब्रिज निर्माण शुरू हो जायेगा.

– पहले से आयी टीम कर रही है काम

पहले से आयी टीम के एक्सपर्ट व कर्मियों के द्वारा सेतु के ऊपर से सारी तकनीकी जानकारी तैयार की जा रही है. सेतु पर मार्किंग के अलावा अन्य काम किये जा रहे हैं. पुल में जो भी कमियां हैं उसे देखा जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है.– विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू करने के लिए बेली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन की सौ सदस्यीय टीम 12 मई को भागलपुर पहुंच जायेगी. टीम को जरूरत के मुताबिक हर सुविधा मुहैया करायी जायेगी.डॉ नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर .