Bhagalpur News. उल्टा पुल से कुख्यात मुर्गा उर्फ इमरान गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी गिरफ्तार.

By KALI KINKER MISHRA | April 18, 2026 11:02 PM

– जीआरपी ने एसटीएफ भागलपुर के साथ मिलकर की कार्रवाई- मुर्गा के खिलाफ हत्या, अपहरण, चोरी व मारपीट के मामले हैं दर्जहबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदचक निवासी कुख्यात मुर्गा उर्फ इमरान को जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने भागलपुर एसटीएफ टीम के साथ मिलकर शनिवार को उल्टा पुल से गिरफ्तार किया. मुर्गा उर्फ इमरान पर हत्या, अपहरण, चोरी व मारपीट के मामले दर्ज हैं. जीआरपी को इसकी तलाश थी. पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारी दी है. खासकर रेलयात्री के साथ लूट गिरोह का सरगना नाढ़ा मियां व उसके गिरोह के सभी सदस्यों की जानकारी दी है.जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मुर्गा पहले नाढ़ा मियां गिरोह के लिए काम करता था. अब अपना गिरोह बना लिया है. इसकी संलिप्तता रेल लूट में भी रही है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

– बंदूक के साथ गिरफ्तार गोपेश को भेजा गया जेल

भागलपुर : साहेबगंज से दानापुर जाने वाली साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से शुक्रवार को मुंगेरिया मेड 12 बोर वाले डबल बैरल बंदूक व छह खाली कारतूस के साथ गिरफ्तार अमरपुर थानाक्षेत्र के डुमरिया निवासी गोपेश कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया है. उसके पास से बंदूक की फर्जी तरीके का बनाया लाइसेंस बरामद किया गया था. जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने इसकी पुष्टि की है.