BHAGALPUR टीएमबीयू के 41 कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू
टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए मंगलवार को आवेदन करने की प्रक्रिया जारी कर दी जायेगी.
By AMIT KR SINHA |
May 5, 2026 11:25 AM
भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :
टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए मंगलवार को आवेदन करने की प्रक्रिया जारी कर दी जायेगी. टीएमबीयू के अंतर्गत अब 22 अंगीभूत व 19 संबद्ध कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा. 22 अंगभूत कॉलेज में शामिल सरकार से मिली मंजूरी में दस प्रखंड डिग्री कॉलेज को भी जोड़ा गया है. उन दस कॉलेजों में छह विषयों में नामांकन लिया जाना है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान व समाजशास्त्र विषय शामिल है. डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि नामांकन से संबंधित शेड्यूल तैयार है. पांच से 19 मई तक स्नातक में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. आवेदन शुल्क दो सौ रुपये निर्धारित है. उन्होंने बताया कि नये दस डिग्री कॉलेज में भी नामांकन इसी सत्र से होना है. बता दें कि स्नातक में सभी विषयों को मिलाकर करीब कुल 84 हजार सीट है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
