[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news जनसंवाद में एसएसपी ने सुनी समस्याएं, दिये निर्देश

Bhagalpur news जनसंवाद में एसएसपी ने सुनी समस्याएं, दिये निर्देश

0

पीरपैंती थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच संबंधों को प्राथमिकता देते हुए कुछ नियमों और कानून के बारे में भी लोगों को जानकारी दी. मौके पर मुखिया अरविंद शाह ने अपने विचार रखें. जिप उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव ने क्षेत्र में फसल कटाई के समय प्रशासन की पेट्रोलिंग सख्त करने की जरूरत बतायी. ऋषिकेश सिंह ने गिट्टी ढुलाई में आम जनता के द्वारा ले जाने वाले ट्रैक्टरों से माल को लेकर रियायत देने की मांग की तथा ट्रैक्टरों को चालान देने की गुजारिश की. मो साजिद ने आये दिन दुर्घटना की घटनाएं बढ़ने से लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया. समाजसेवी अमित कतारुका ने जाम को एक बड़ा मुद्दा बताया और पुलिस प्रशासन से जाम पर नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करने की मांग की. वरुण गोस्वामी ने ग्राम कचहरी में आये मामलों को वहीं पर सुलझाने को लेकर अपनी बातें रखीं. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रमुख रश्मि कुमारी, गुंजन शाह, सुकेश कुमार, झुंपा सिंह, पवन यादव, राम केडिया, रंजीत शाह, मो अयाज, मो असलम, मो साजिद मौजूद थे.

नवगछिया में नये एसपी राजेश कुमार ने संभाला पदभार

नवगछिया के नये पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान एसपी प्रेरणा कुमार का तबादला लखीसराय कर दिया गया है. पदभार संभालने के बाद एसपी ने प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं और कार्ययोजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नवगछिया क्षेत्र में किस प्रकार के अपराध होते हैं और यहां की प्रमुख समस्याएं क्या हैं, इसे लेकर उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की है. क्षेत्र में अपराध के बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जा रही है. साइबर अपराध में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जायेगी. इसके लिए साइबर डीएसपी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जायेगी.

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करना प्राथमिकता में शामिल है. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और आवश्यक रोड साइन लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर उसका उद्भेदन किया जायेगा. फसल कटाई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेगे. उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से ही क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है. रामनवमी और ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है, ताकि शांति एवं सौहार्द बना रहे. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र से स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी होकर दूसरे स्थानों तक ले जायी जाती है, जिस पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel