भागवत कथा सह महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर जानीडीह कथा स्थल परिसर से गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यजमान दंपती प्रमोद गुप्ता व उनकी धर्म पत्नी रानी देवी श्रीमद् भागवत पुराण सिर पर लिए शोभायात्रा की अगुवाई कर आगे आगे चल रही थी. कलशशोभा यात्रा में 1751 महिलाएं शामिल थी. दर्जनों घुड़सवार दस्ता धर्म ध्वजा लहराते राधे-राधे जय श्री राधे के धार्मिक उद्घोषों से उत्साह बढ़ रहे थे. शोभायात्रा चार किलोमीटर परिभ्रमण करते हुए सत्य कुटीर आश्रम के अमृत कूप से जलभरी की. जलभरी के बाद कलश यात्रा ब्रह्मचारी टोला, गोलसड़क, कुलकुलिया, आठगावा होते कथा स्थल जानीडीह पहुंची. कथा स्थल की विधिवत् प्रदक्षिणा कर सभी महिलाएं निर्धारित स्थान पर कलश को स्थान दे कलश यात्रा का समापन किया. कलश शोभायात्रा में आशीष राय, अनुज राय, उदय सिंह, राजेंद्र राय, संजय यादव, श्याम यादव, रिंकू चौधरी, गोपाल राय सहित काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण साथ चल रहे थे. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 20 मार्च शुक्रवार से 26 मार्च गुरुवार तक कथा होगा. मुख्य कथा वाचक वृंदावन श्री धाम से पधारी कथा वाचिका पुज्या बहन जया मिश्रा जी कथा का व्याख्यान करेंगी. दूर दराज से आने वाले श्रोताओं के लिए ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था कमेटी की ओर से की गयी है.