भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव, दाल और अनाज के भाव स्थिर रहे

स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन व तेलहन को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमत स्थिर है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी व उतार-चढ़ाव जारी है.

By BRAJESH NANDAN MAD | May 30, 2026 8:27 AM

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन व तेलहन को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमत स्थिर है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी व उतार-चढ़ाव जारी है. साेना-चांदी की कीमत में एक सप्ताह पहले से लगातार उतार-चढ़ाव रहा. फिर सोमवार से सोमवार तक स्थिरता दिखी. बुधवार तक उतार चढ़ाव चढ़ाव जारी रहा. शनिवार को भी सोना व चांदी की कीमत स्थिर रही. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दलहन में चना व अरहर में तेजी है, जबकि अन्य अनाज के दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले पांच दिनों में तेलहन की कीमत में तेजी आयी है. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में भी भाव स्थिर है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर

24 कैरेट सोना : 1.63 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना : 1.46 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी: 2.69 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दलहन और अनाज मंडी का हाल

दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.

खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)

चना व मसूर दाल72 रुपये

अरहर दाल 120 से 130 रुपये

मूंग दाल98 रुपये

कलाई दाल105 – 115 रुपये

आटा35 रुपये

कतरनी चावल 80 से 160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

तेलहन बाजार में बढ़त

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये था, जो 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.