Bhagalpur News. बीआरओ के छह पदाधिकारी पहुंचे, आज से शुरू हो सकता है बेली ब्रिज का निर्माण
बीआरओ के छह अधिकारी पहुंचे भागलपुर.
By KALI KINKER MISHRA |
May 12, 2026 9:04 PM
– जिलाधिकारी ने कहा, देर रात से सुबह तक बेली ब्रिज बनाने का सामान भी पहुंच जायेगा भागलपुरललित किशोर मिश्र , भागलपुर
विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जीएम स्तर के छह पदाधिकारी मंगलवार को भागलपुर पहुंच गये. पदाधिकारियों के साथ टीम के कई सदस्य भी साथ हैं. बुधवार से बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू हो जायेगी. सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार से काम भी शुरू हो सकता है, नहीं तो गुरुवार से काम तेजी से शुरू हो जायेगा. बेली ब्रिज में लगने वाले सभी मैटेरियल मंगलवार की देर रात व बुधवार की सुबह तक पहुंच जायेगी. टीम के सदस्यों का पहुंचना जारी है.
– पहले बेली ब्रिज निर्माण के समय सुरक्षा की रहेगी व्यवस्था
बेली ब्रिज के निर्माण के समय जिला प्रशासन की सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता रहेगी. निर्माण स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके साथ ही जो स्ट्रक्चर तैयार होगा उसकी सुरक्षा भी होगी. हालांकि, सेतु की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गयी है. फिलहाल सेतु पर मार्किंग व अन्य काम हो रहा है. बीआरओ के पहुंचे पदाधिकारियों ने बेली ब्रिज के निर्माण का खाका तैयार किया. कोट
15 को पथ निर्माण मंत्री सेतु का करेंगे निरीक्षण
भागलपुर : सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने कहा कि विक्रमशिला सेतु की पूरी वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए 15 मई को भागलपुर आयेंगे और सेतु का निरीक्षण करेंगे. मंत्री गंगा नदी में नाव परिचालन की व्यवस्था का अवलोकन करेंगे. प्रभात खबर से बातचीत करते हुए पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि वो सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के सभी पदाधिकारियों से साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु की वर्तमान स्थिति के बारे में उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि वह भागलपुर में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ इसको लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे. उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र ही नये एलानमेंट पर योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराये जाने का निर्देश दिया है.
...