[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर मंडी अपडेट : चांदी में तेजी, सोना स्थिर, खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर

भागलपुर मंडी अपडेट : चांदी में तेजी, सोना स्थिर, खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर

0
भागलपुर मंडी अपडेट : चांदी में तेजी, सोना स्थिर, खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. स्थानीय थोक एवं खुदरा बाजारों में अधिकांश खाद्य पदार्थों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि दलहन और तेलहन की कुछ प्रमुख किस्मों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं और कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

पिछले एक सप्ताह के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. हालांकि सोमवार से सोमवार के बीच दोनों के भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे. चांदी की कीमतों में उम्मीद से अधिक तेजी देखने को मिली थी, लेकिन करीब छह दिन पहले इसमें हल्की गिरावट भी दर्ज की गई. इसके बावजूद सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर के आसपास बने हुए हैं.

थोक बाजार की ताजा स्थिति पर नजर डालें तो गेहूं, चावल समेत अन्य प्रमुख खाद्यान्नों के भाव स्थिर हैं. इधर तेलहन बाजार में भी पिछले दो दिनों से तेजी का माहौल है. सरसों एवं अन्य तेलहन फसलों के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका असर खाद्य तेलों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.खुदरा बाजार में भी अधिकांश वस्तुओं के दाम स्थिर बने हुए हैं. उपभोक्ताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ी राहत या बढ़ोतरी नहीं दिख रही है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में मांग, मौसम और आपूर्ति की स्थिति के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी.

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर

24 कैरेट सोना : 1.62 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना : 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी: 2.68लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दलहन और अनाज मंडी का हाल

दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है. खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)

चना व मसूर दाल72 रुपये

अरहर दाल 120 से 130 रुपये

मूंग दाल98 रुपये

कलाई दाल105 – 115 रुपये

आटा35 रुपये

कतरनी चावल 80 से 160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

तेलहन बाजार में बढ़त

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये था, जो 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel