[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे ग्राहक ने कहा- अपने फायदे के लिए आम आदमी को परेशान न करे सरकार

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे ग्राहक ने कहा- अपने फायदे के लिए आम आदमी को परेशान न करे सरकार

0
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे ग्राहक ने कहा- अपने फायदे के लिए आम आदमी को परेशान न करे सरकार
पेट्रोल-डीजल महंगे होने पर लोगों ने क्या कहा (Photo: PTI)

दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये महंगा होकर 99.51 से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. वहीं डीजल 2.71 रुपये बढ़कर 92.49 से 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया. कीमत में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. दिल्ली के जनपथ फ्यूल स्टेशन पर एक ग्राहक ने नाराजगी जताई. उसने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से पेट्रोल की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं. मेरी रोज की कमाई 600-700 रुपये है, फिर भी मुझे पेट्रोल के लिए इतना अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह फ्यूल के लिए उचित कीमतें तय करे और अपने फायदे के लिए आम आदमी को परेशान न करे.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

नीति मार्ग फ्यूल स्टेशन पर एक ग्राहक ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर नाराजगी जताई. उसने कहा कि लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है. महंगाई पहले से ही काफी ज्यादा है, लेकिन लोगों की सैलरी नहीं बढ़ रही. ऐसे में रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है.

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मोती बाग के पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक ने कहा कि अगर देशहित में कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं तो यह ठीक है. उसने कहा कि इजरायल युद्ध की वजह से हालात प्रभावित हुए हैं, इसलिए सरकार जो जरूरी समझे, वह कदम उठाए.

Previous article भागलपुर मंडी अपडेट : चांदी में तेजी, सोना स्थिर, खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर
Next article थम नहीं रही तेल की मार, 25 मई को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel