[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सावन में कांवरियों को रेलवे की बड़ी सौगात, रविवार को भी चलेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी

सावन में कांवरियों को रेलवे की बड़ी सौगात, रविवार को भी चलेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी

0
सावन में कांवरियों को रेलवे की बड़ी सौगात, रविवार को भी चलेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी
सांकेतिक तस्वीर

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले रेलवे ने लाखों कांवरियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है. हर साल रविवार और सोमवार को सुलतानगंज स्टेशन पर उमड़ने वाली भारी भीड़ इस बार कुछ कम हो सकती है. इसकी वजह है रेलवे की नई योजना, जिसमें रविवार को भी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी चलाने और कई ट्रेनों की सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है.

हर साल की तरह इस बार भी श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु सुलतानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरेंगे और बाबा बैद्यनाथधाम के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे. इसी भीड़ को देखते हुए मालदा डिवीजन ने रेलवे मुख्यालय को कई अहम प्रस्ताव भेजे हैं. अगर इन्हें मंजूरी मिल जाती है तो इस बार की यात्रा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो सकती है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

रविवार की सबसे बड़ी परेशानी दूर करने की तैयारी

श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. हर साल सोमवार को बाबा बैद्यनाथधाम में जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा रहती है. यही वजह है कि अधिकांश कांवरिये रविवार को ही सुलतानगंज पहुंच जाते हैं.

Images 2
सांकेतिक तस्वीर

अब तक रविवार को भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता था. इससे ट्रेनों में जरूरत से ज्यादा भीड़ हो जाती थी और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इस बार रेलवे ने रविवार को भी इंटरसिटी चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इससे हजारों श्रद्धालुओं को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है.

सुलतानगंज स्टेशन पर अब नहीं होगी उतरने-चढ़ने की जल्दबाजी?

श्रावणी मेला के दौरान सबसे बड़ी समस्या सुलतानगंज स्टेशन पर ट्रेनों के बेहद कम ठहराव की रहती है. अभी अधिकांश मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें यहां केवल दो मिनट के लिए रुकती हैं. इतनी कम अवधि में भारी भीड़ के बीच यात्रियों का उतरना और चढ़ना काफी मुश्किल हो जाता है.

इसी परेशानी को देखते हुए मालदा डिवीजन ने मेला अवधि के दौरान सुलतानगंज स्टेशन पर रुकने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट करने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है. यदि इसे मंजूरी मिलती है तो यात्रियों को बिना अफरा-तफरी के सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने और उतरने का मौका मिलेगा.

Shravani Mela 2026: इन ट्रेनों के सुलतानगंज ठहराव की भी मांग

रेलवे ने सिर्फ इंटरसिटी तक ही अपनी तैयारी सीमित नहीं रखी है. मेला अवधि के दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनों के सुलतानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव का भी प्रस्ताव भेजा गया है.

इनमें कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल हैं. इन सभी ट्रेनों के सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट के अस्थायी ठहराव की अनुमति मांगी गई है.

अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे सुलतानगंज उतरने की सुविधा मिल सकेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किऊल-जमालपुर पैसेंजर का भी होगा विस्तार, स्पेशल ट्रेन की योजना तैयार

रेलवे की योजना सिर्फ एक्सप्रेस ट्रेनों तक सीमित नहीं है. किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का विस्तार भी सुलतानगंज तक करने का प्रस्ताव भेजा गया है. इससे स्थानीय यात्रियों और कांवरियों दोनों को फायदा मिलेगा.

66955B675F6A2 Shravani Mela Special Train File Photo 152454399 16X9 1
कांवरियों के लिए स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा श्रावणी मेला के दौरान हर रविवार जमालपुर-देवघर और देवघर-गोड्डा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए 53442/53441 रैक का उपयोग करने की योजना बनाई गई है. रेलवे इसके लिए पिट मेंटेनेंस शेड्यूल में भी बदलाव करेगा ताकि ट्रेन संचालन में कोई बाधा न आए.

रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि मुख्यालय से इन प्रस्तावों को जल्द मंजूरी मिल जाएगी. यदि ऐसा होता है तो इस बार श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगी. इससे सुलतानगंज स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी और यात्रियों को बार-बार होने वाली अव्यवस्था से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel