[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment KSBKBT 2: वह ऐसा अंत डिजर्व करता था, नंदिनी के हाथों पार्थ की मौत पर साहिल सिंह ने किया रिएक्ट

KSBKBT 2: वह ऐसा अंत डिजर्व करता था, नंदिनी के हाथों पार्थ की मौत पर साहिल सिंह ने किया रिएक्ट

0
KSBKBT 2: वह ऐसा अंत डिजर्व करता था, नंदिनी के हाथों पार्थ की मौत पर साहिल सिंह ने किया रिएक्ट
पार्थ और नंदिनी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मेकर्स ने पार्थ का किरदार खत्म कर दिया है. पार्थ का किरदार निभा रहे एक्टर साहिल सिंह झुटी निभा रहे थे. सीरियल में पार्थ को उसकी मां नंदिनी ने गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है. साहिल ने एक इंटरव्यू में अपने आखिरी सीन को लेकर बात की.

Sohil Singh On Parth Death Scene: पार्थ की मौत पर साहिल सिंह का रिएक्शन

ज़ूम/टेलीटॉक से बातचीत में साहिल सिंह झुटी ने बताया कि जब उन्हें इस ट्विस्ट के बारे में पता चला तो वह खुद भी हैरान रह गए थे. साहिल ने कहा, “मैं सोच रहा था कि अगर ऐसा हुआ तो लोग पागल हो जाएंगे. और अभी मुझे वैसा ही रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शक इस ट्रैक को बहुत पसंद कर रहे हैं. सच कहूं तो अगर कोई इंसान पार्थ जैसा है, तो उसका अंत ऐसा ही होना चाहिए. मैं उस सीन का हिस्सा बनने और उसे दोबारा क्रिएट करने को लेकर बहुत एक्साइटेड था. मुझे पता था कि यह सीन एपिक बनने वाला है. पूरी टीम, क्रू और हमारे डायरेक्टर ने इसे बहुत शानदार तरीके से बनाया. यह मेरे लिए बहुत खूबसूरत अनुभव था.”

What Happened In The Episode: शो में क्या हुआ था?

शो के एक एपिसोड में नंदिनी ने अपने बेटे पार्थ को गोली मार दी थी. दरअसल, पार्थ अपनी पत्नी वैष्णवी को मारने की कोशिश करता है, जिसके बाद नंदिनी उससे सवाल करती है कि उसने बिना सहमति अपनी पत्नी को छूने की हिम्मत कैसे की. इस पर पार्थ जवाब देता है कि वह वैष्णवी का पति है, इसलिए वह जो चाहे कर सकता है. बेटे की यह सोच सुनकर नंदिनी उसे गोली मार देती है.

Parth Character Transformation: स्वीट बॉय से ग्रे किरदार तक का सफर

साहिल सिंह ने अपने किरदार के बदलाव पर भी बात की. उन्होंने कहा, “जब मैंने शो में एंट्री की थी, तब पार्थ बहुत स्वीट लड़का था. वह परिवार को एक साथ लाना चाहता था और प्रॉपर्टी लौटाने आया था. लेकिन बाद में लोगों को पता चला कि असल में उसे प्रॉपर्टी चाहिए थी. कई महीनों तक आप एक अच्छे इंसान का किरदार निभाते हैं और फिर अचानक आपको पूरी तरह बदलना पड़ता है. लेकिन मुझे यह किरदार निभाने में बहुत मजा आया.”

यह भी पढ़ें- क्या ऑफ एयर होने वाला है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’? तुलसी और मिहिर की कहानी पर लगेगा ब्रेक

Previous article गया इमरजेंसी डायरेक्टरी: डीएम से लेकर एसएसपी और फायर ब्रिगेड तक, जरूरत के वक्त काम आएंगे ये नंबर
Next article सावन में कांवरियों को रेलवे की बड़ी सौगात, रविवार को भी चलेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel