Bhagalpur News. शब-ए-बारात आज, तैयारी पूरी

शब ए बारात आज.

By KALI KINKER MISHRA | February 2, 2026 10:47 PM

फोटो — मौलाना सरताजुल कादरी — मुस्लिम भाई कब्रिस्तानों पर जाकर अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए मांगेंगे दुआ उर्दू इस्लामिक कैलेंडर के शाबान माह के 15वीं तारीख यानी मंगलवार को शब-ए-बारात मनाया जायेगा. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. घरों, मस्जिदों व कब्रिस्तानों की साफ-सफाई करायी गयी है. शब-ए-बारात में पकने वाले पकवान को लेकर सोमवार को मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों के किराना दुकानों में सामग्री की खरीदारी में लोग लगे रहे. त्योहार को लेकर मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल बढ़ गयी है. त्योहार को लेकर घरों, मस्जिदों, दरगाह कैंपस व कब्रिस्तानों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है. इस रात मेंं गुनाहों से निजात मिलता है. मीर गयासचक स्थित नुरानी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सरताजुल कादरी ने कहा कि शब-ए-बारात की रात कई मायनों में ईमान वालों के लिए खास महत्व रखता है. इस रात में ज्यादा से ज्यादा इबादत करना चाहिए. फरिश्तों की टीम जमीन पर उतरते हैं. इबादत करने वालों की दुआ सीधे-सीधे अल्लाह तक पहुंचती है. मगरिब की नमाज के बाद लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के कब्र पर जा कर दुआ-ए-मगफिरत करते है. उन्होंने अपील किया कि शब-ए-बरात के मौके पर पटाखा छोड़ने से बचे. इस रात को ज्यादा से ज्यादा इबादत करें. शब-ए-बरात के दूसरे दिन यानी बुधवार को लोग नफील की रोजा रखेंगे. रोजा रखने की बहुत फजीलत है.