[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर जेएलएनएमसीएच में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, गेट नंबर-2 पर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

जेएलएनएमसीएच में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, गेट नंबर-2 पर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

0
जेएलएनएमसीएच में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, गेट नंबर-2 पर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल से अस्पताल परिसर में हलचल बढ़ गयी है. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अपनी मांगों को लेकर कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को आवेदन भी सौंपा है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी बातचीत के लिए नहीं पहुंचा.

गेट नंबर-2 पर जुटे सुरक्षा कर्मी

सोमवार सुबह बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी अस्पताल के गेट नंबर-2 पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिली.

वेतन और सुविधाओं को लेकर बढ़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारी सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही बढ़े हुए वेतनमान का लाभ भी अब तक नहीं दिया गया. कर्मियों ने पीएफ, ईएसआई और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठायी है.

अस्पताल प्रबंधन पर लगाया अनदेखी का आरोप

सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया कि आवेदन सौंपने के बावजूद अब तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी बातचीत करने नहीं आया. इससे कर्मियों में नाराजगी और बढ़ गयी है. उनका कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं किया गया.

सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

हड़ताल के कारण अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जतायी जा रही है. जेएलएनएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की कमी से मरीजों और परिजनों को परेशानी हो सकती है. प्रदर्शनकारी कर्मियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक Strike जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel