[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports ऑरेंज कैप की रेस में विराट-राहुल की एंट्री, पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा

ऑरेंज कैप की रेस में विराट-राहुल की एंट्री, पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा

0
ऑरेंज कैप की रेस में विराट-राहुल की एंट्री, पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा
मैच के बाद विराट भुवनेश्वर को बधाई देते हुए

Orange cap: 17 मई को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले गए. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए पंजाब किंग्स को 23 रनों से हरा दिया. वहीं, दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हुआ, जिसमें दिल्ली ने एकतरफा और बड़ी जीत दर्ज की. इन दोनों मैचों के नतीजों के बाद टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.

विराट-राहुल की टॉप 5 में एंट्री

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस बेहतरीन पारी के दम पर कोहली अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. कोहली(542) अब टॉप पर चल रहे साई सुदर्शन  (554) से सिर्फ 12 रन और शुभमन गिल (552) से महज 10 रन पीछे हैं. आने वाले मैचों में ऑरेंज कैप की यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 56 रन बनाए. इस सीजन में अब उनके 13 मैचों में 530 रन हो गए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. इस प्रदर्शन की बदौलत राहुल अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार स्ट्राइक रेट

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली के अलावा केएल राहुल और वैभव सूर्यवंशी ने भी लंबी छलांग लगाई है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 12 मैचों में  486 रन बनाए है. खास बात यह है कि वैभव ने ये रन 234.78 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जो इस सीजन के टॉप-10 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है.

पर्पल कैप में भुवनेश्वर टॉप पर

ऑरेंज कैप की तुलना में पर्पल कैप की लिस्ट में कल (17 मई,2026) के मैचों के बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. उन्होंने 13 मैचों में 24 विकेट चटकाए है. इसके बाद 21 विकेट के साथ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज भी 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel