Bhagalpur News. ईश्वर दिव्यांग को शारीरिक रूप से रखते है अधूरा, तो बदले मेंं दिव्य गुण करते हैं प्रदान: रोहित पांडेय
सक्षम संस्थान का आयोजन.
-दिव्यांगजनों की संस्था सक्षम के वार्षिक अधिवेशन में बोले नगर विधायक रोहित पांडेय
मुख्य वक्ता हरविंद नारायण भारती ने कहा कि सक्षम विकलांगता के क्षेत्र में कार्यरत संगठन है. इसका अर्थ स्पष्ट है कि कोई अक्षम नहीं अर्थात सभी सक्षम है. विजय यादव ने भी दिव्यांगजनों के साथ सदैव साथ खड़े रहने का वचन दिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सचिव आतिश कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि 20 जून 2008 को स्थापित संस्था आज राष्ट्रव्यापी हो गयी है. सक्षम प्रांत एवं जिला स्तर पर खेलकूद संगीत,कला,प्रशिक्षण सहित अनेक उपक्रम चलाती है.कार्यक्रम संचालन ””””””””सक्षम”””””””” के महानगर सचिव सरोज वर्मा ने किया. युवा प्रांत दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख चंदन कुमार, डॉ बादल कुमार, सुनीता, कविता, फूलकुमारी, लाखो, रूपम, सुनीता भारती, अंकित ,ब्रजेश ,अशोक ,राजकुमार फंटूश,विकाश, राजीव ,पिंकेश महादेव, मुकुल, त्रिलोचन, सोनू,बादल, राकेश रोशन, रितेश, चंदन, शशि प्रकाश आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
