[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. टीएमबीयू में 15 साल बाद आरक्षण टिकट काउंटर पूरी तरह बंद, विवि को कमरा का चाबी सौंपा

bhagalpur news. टीएमबीयू में 15 साल बाद आरक्षण टिकट काउंटर पूरी तरह बंद, विवि को कमरा का चाबी सौंपा

0

टीएमबीयू में करीब 15 साल से संचालित आरक्षण टिकट काउंटर मंगलवार को पूरी तरह बंद हो गया. छात्र सेवा केंद्र के एक कमरा में रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर संचालित किया जा रहा था. रेलवे के कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार से मिलकर कमरा का चाबी व जरूरी दस्तावेज सौंपा. साथ ही रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पत्र भी सौंपा. औपचारिक रूप से विवि प्रशासन को कमरा हस्तांतरित किया

पत्र में कहा कि सक्षम रेलवे प्राधिकारी के आदेशानुसार टीएमबीयू कैंपस में भीतर संचालित रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है. उपरोक्त के दृष्टिगत, उक्त गैर-रेलवे परिसर आरक्षण टिकट काउंटर को अब औपचारिक रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित किया जा रहा है, ताकि वे इसे अपनी आवश्यकतानुसार उचित रूप से उपयोग में ला सके. पत्र में कहा कि काउंटर पर उपलब्ध सभी अभिलेख, फर्नीचर व संबंधित सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है. उन्हें सही स्थिति में हस्तांतरित किया जा रहा है.

प्रभात नॉलेज –

रेलवे के कर्मियों के अनुसार आरक्षण टिकट काउंटर से मानक से भी कम टिकट कट रहा था. जबकि रेलवे विभाग से एक माह में कम से कम 120 टिकट काटने का प्रावधान था. पिछले कई सालों से एक माह में 20-30 टिकट ही कट रहा था. ऐसे में रेलवे के वरीय अधिकारियों ने आरक्षण काउंटर को बंद करने का निर्णय लिया. काउंटर के कर्मचारियों को अब दूसरे कार्य में लगाया जायेगा. बता दें कि अधिकतर लोग ऑनलाइन टिकट लेते है. काउंटर पर आकर टिकट नहीं कटवाते है.

आरक्षण काउंटर संचालित के लिए विवि से मांगा था कर्मचारी

रेलवे कार्यालय से चार दिसंबर 2025 व आठ दिसंबर 2025 को टीएमबीयू प्रशासन को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था कि आरक्षण काउंटर संचालित करने के लिए विवि कर्मचारी उपलब्ध कराये. कहा था कि काउंटर पर कार्य करने के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था व डेटा चैनल का खर्च वहन करने के लिए विवि से कहा गया था. इस बाबत विवि प्रशासन ने रेलवे डीआरएम कार्यालय को कोई जवाब नहीं दिया.

कोट –

रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर के कमरा का चाबी सौंपा गया है. संबंधित विभाग को चाबी भेज दिया गया है.

प्रो रामाशीष पूर्वे, रजिस्ट्रार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel