[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. एबीवीपी ने सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों से इंटर्नशिप के नाम पर पांच सौ वसूली के निर्णय पर जताया विरोध

bhagalpur news. एबीवीपी ने सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों से इंटर्नशिप के नाम पर पांच सौ वसूली के निर्णय पर जताया विरोध

0

टीएमबीयू स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर पांच में इंटर्नशिप के नाम पर छात्र-छात्राओं से 500 शुल्क वसूली के निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. इस बाबत मंगलवार को परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति के नाम उनके अनुपस्थिति में रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को ज्ञापन सौंपा है. परिषद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के दिशा-निर्देशों में कहीं भी इंटर्नशिप के लिए किसी प्रकार के अनिवार्य शुल्क का उल्लेख नहीं है. बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं से 500 रुपये शुल्क लेने की प्रक्रिया पूर्णतः अनुचित एवं छात्र हितों के विपरीत है. प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्र किया जाये, ताकि वे कहीं से भी इंटर्नशिप कर सकें. विश्वविद्यालय द्वारा इंटर्नशिप की प्रक्रिया निशुल्क सुनिश्चित की जाये. साथ ही कहा कि विवि प्रशासन छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले. अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्र हित में लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगी. मौके पर सूर्य प्रताप, अमन राय, किशन सोनी, हर्ष मिश्रा, राजा यादव आदि मौजूद थे. ——– मुख्य मांगे – इंटर्नशिप के नाम पर प्रस्तावित 500 शुल्क को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये छात्र-छात्राओं को पूर्ण स्वतंत्रता दी जाये, ताकि वह अपनी सुविधा अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटर्नशिप कर सके इंटर्नशिप की प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से भी सुगम बनाया जाये इंटर्नशिप को पूर्णतः निशुल्क एवं पारदर्शी बनाया जाये

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel