[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर रतनगंज की महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

रतनगंज की महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

0
रतनगंज की महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट:

Ratanganj Woman Death Case: गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज (सुकटिया बाजार) निवासी मुंगिया देवी (पति- जीवन हरिजन) की भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सीएचसी से गंभीर हालत में किया गया था रेफर

परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह मुंगिया देवी को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोपालपुर लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. वहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

मृतका के शव का पोस्टमार्टम मायागंज अस्पताल में कराया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा शुक्रवार दोपहर घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel