[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. सज गये हनुमान मंदिर, रामनवमी की तैयारी पूरी

bhagalpur news. सज गये हनुमान मंदिर, रामनवमी की तैयारी पूरी

0

-आज कहीं होगा अष्टयाम संकीर्तन, तो कहीं निकलेगी श्रीराम यात्रा, तो कहीं होगा जागरण का आयोजन

रामनवमी पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को रामनवमी पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर विविध आयोजन होगा. कहीं रामधुन संकीर्तन, तो कहीं भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर शहर के हनुमान मंदिरों का रंग-रोगन व सजावट कर ली गयी है. शहर के चौक-चौराहे पर महावीरी ध्वजा, कच्चे बांस व साबई रस्सी खूब बिक रहे हैं.

20 से 500 तक में बिके कच्चा बांस

मुख्य बाजार समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर महावीरी पताका, कच्चे बांस व साबइ रस्सी की बिक्री हुई. बाजार में कच्चे बांस 150 से 250 रुपये पीस तक बिके. महावीरी पताका 20 रुपये से 500 रुपये तक में बिके. इसके अलावा पूजन सामग्री में अगरबत्ती, लड्डु, सिंदूर, फल आदि की खूब बिक्री हुई. मिठाई दुकानदार नंद किशोर ने बताया कि रामनवमी को लेकर लड्डू तैयार किये जा रहे हैं.

कहीं भक्ति जागरण तो कहीं भव्य शोभायात्रा

घंटाघर चौक समीप संकट मोचन मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर पूजा होगी. रामनवमी पूजा को लेकर ध्वजारोहण होगा. शाम को हवन एवं भजन-कीर्तन होगा. हिंदुत्व सेवा संघ की ओर से रामनवमी पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जायेगी. बड़ी खंजरपुर से भी भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. तिलकामांझी हनुमान मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के बाद नौ कन्याओं का पूजन होगा.

चुनिहारी टोला राधारानी मानस सत्संग मंदिर में होगा विविध आयोजन

चुनिहारी टोला राधारानी मानस सत्संग मंदिर में रामनवमी पर विविध आयोजन होंगे. संस्थापक राजदीप कुमार राजा ने बताया कि इस बार 49वां आयोजन हो रहा है. 27 मार्च को संध्या में नगर भ्रमण यात्रा निकाली जायेगी, जबकि 28 को जागरण व भंडारा का आयोजन होगा. दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव होगा. आयोजन को लेकर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, दीपक कुमार रमण, दीपक शर्मा, कुमार मानस, दिवाकर भगत, राजेश जैन, प्रीत कुमार, जयकांत यादव, मनोज पासवान आदि लगे हैं.

मंदिरों की बढ़ी रौनक, पूजन को भक्त तैयार

शहर के भगत सिंह चौक स्थित हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर, डिक्शन मोड़ स्थित अद्भुत हनुमान मंदिर, बूढ़ानाथ चौक स्थित हनुमान मंदिर, आदमपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर, बड़ी पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर, छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर, बरारी बड़गाछ चौक हनुमान मंदिर, अलीगंज स्थित स्पिनिंग सूत मिल के समीप हनुमान मंदिर, नाथनगर स्थित हनुमान मंदिर, सबौर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि की भव्य सजावट की गयी. इन स्थानों पर श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना वैदिक विधि- विधान से होगी. यहां श्रद्धालु महावीरी पताका से ध्वजारोहण करेंगे और कई श्रद्धालु हनुमान जी को महावीरी पताका भी चढ़ायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel