[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

0
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?
सही डाइट और वर्काउट के बाद भी क्यों नहीं घट रहा है वजन Ai image

Weight Loss Mistakes: कई लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि घंटों जिम करने और सही डाइट लेने के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा है. जब हर कोशिश करने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिलता, तो यह काफी निराशाजनक हो सकता है. मेहनत रंग न लाने पर दिमाग में सवाल उठता है कि कहीं यह सब मेहनत बेकार तो नहीं जा रही. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट करना और सही डाइट लेना ही काफी नहीं है. इसके पीछे कुछ छुपे कारण भी हो सकते हैं, जिनकी वजह से आप अपना वजन घटाने में सफल नहीं हो पा रहे। इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि वेट लॉस करना आसान हो और आप कुछ जरूरी बातें भी समझ सकें.

कैलोरी सही से काउंट नहीं करना

कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि अगर वे हेल्दी चीजें खा रहे हैं, रेगुलर एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो उनका वजन अपने आप ही कम होने लग जाएगा. लेकिन, असलियत तो यह है कि अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी कैलरीज जरूर काउंट करनी चाहिए. कई बार आप चीजों को हेल्दी समझकर ज्यादा खा लेते हैं, जिससे कैलरी का बैलेंस बिगड़ जाता है और आपका वजन भी कम नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी

एक्सरसाइज की इंटेंसिटी और टाइप

अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते हैं तो इसके लिए लाइट एक्सरसाइज कभी भी कारगर साबित नहीं हो सकता है. अगर आप रेगुलर नहीं है और साथ ही काफी लाइट वर्कआउट कर रहे हैं, तो आपका शरीर फैट को सही से बर्न कर ही नहीं पाता है. अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डेली रूटीन में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हाई इंटेंसिटी वर्कआउट को जरूर शामिल करें.

नींद की कमी और स्ट्रेस

अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं कर रहे हैं या फिर लंबे समय से स्ट्रेस में हैं, तो भी आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. जब आप सही से सोते नहीं हैं, तो आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और आपको भूख भी ज्यादा लगने लगती है. जब ऐसा होता है तो आप ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर आपके शरीर में काफी ज्यादा फैट जमा होने लगता है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी नींद पूरी करें और स्ट्रेस को भी कम करें.

ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं

मेडिकल कारणों से भी नहीं घटता वजन

कई बार आपके वजन के ना घटने के पीछे थायरॉइड, हार्मोनल इम्बैलेंस या ब्लड शुगर जैसी मेडिकल प्रॉब्लम्स भी कारण हो सकते हैं. अगर आप सबकुछ ठीक से कर रहे हैं लेकिन फिर भी आपका वजन नहीं घट रहा है, तो आपको एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए.

अनियमित खाने की आदत

अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते हैं, तो सही समय पर भोजन करना आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप सही समय पर खाना नहीं खाते हैं, तो आपको वजन घटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. देर रात खाना खाने से, लगातार स्नैक्स या फिर बिना समय देखे खाना खाने की वजह से आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि दिन में कम से कम 3 से 4 बार एक बैलेंस्ड डाइट जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या सोशल मीडिया धीरे-धीरे आपके रिश्ते को कर रहा है खराब? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Previous article पीपल के पेड़ के ये वास्तु उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
Next article bhagalpur news. सज गये हनुमान मंदिर, रामनवमी की तैयारी पूरी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel