[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. पंचायत खेल क्लब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा करायेगा उपलब्ध

bhagalpur news. पंचायत खेल क्लब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा करायेगा उपलब्ध

0

पंचायत में खेल क्लब के गठन एवं संचालन को लेकर बुधवार को सदर अनुमंडल भागलपुर एवं नवगछिया अनुमंडल के सभी पंचायत में चयनित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की जिला खेल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें खेल गतिविधियों को संचालित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान अध्यक्ष व सचिव ने कई सुझाव दिये, ताकि प्रत्येक पंचायत में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराये जा सके. बैठक में सभी पंचायत के सचिव, अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को अपने-अपने पंचायत में खेले जाने वाले प्रमुख खेल विद्या को चिह्नित कर सूची खेल कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया. संबंधित पंचायत में उस खेल को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्य किया जा सके. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा शीघ्र ही सभी पंचायत खेल क्लब को चालू किया जायेगा. इसे लेकर क्लब के सदस्यों के साथ अबतक की तैयारी की समीक्षा की गयी. पंचायत क्लब से मांगी गयी जानकारी – पंचायत में सबसे बड़े खेल मैदान को चिह्नित करें – उस मैदान में क्या-क्या खेल खेले जाते हैं – विवरण उपलब्ध कराने को कहा – प्रत्येक पंचायत में कम से कम दो या तीन प्रचलित खेल विद्या को बढ़ावा दिया जाये – विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को पंचायत खेल क्लब से जोड़ा जायेगा – पंचायत में मैदान को समतल करने. – खेल उपकरण उपलब्ध कराने – समय समय पर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अवसर उपलब्ध कराना – खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel