[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. छूटे वार्डों के लिए पार्षदों से मांगे प्रस्ताव, जल-जमाव पर रहा विशेष फोकस

bhagalpur news. छूटे वार्डों के लिए पार्षदों से मांगे प्रस्ताव, जल-जमाव पर रहा विशेष फोकस

0

नगर निगम सभागार में महापौर डॉ बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में सामान्य समिति (बोर्ड) की बैठक रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही. बैठक का मुख्य फोकस शहर को जल-जमाव से राहत दिलाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहा. शनिवार से शुरू हुई इस बैठक में 51 वार्डों में जलनिकासी और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं पर चर्चा और स्वीकृति दी गयी. जबकि दूसरे दिन छूटे हुए वार्डों को प्राथमिकता दी गयी. बैठक में नगर आयुक्त, उप महापौर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे. करोड़ों की योजनाओं को स्वीकृति पहले दिन हुई बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में कच्चे नालों और सड़कों के पक्कीकरण के लिए कई पैकेज योजनाओं को हरी झंडी मिली. वार्ड संख्या 10, 50, 33, 34, 35, 29, 42 सहित कई इलाकों के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं पर विस्तार से विचार किया गया. इन योजनाओं का उद्देश्य जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालना है. छूटे वार्डों पर दूसरे दिन रहा जोर, 15 से अधिक पार्षदों ने दिया प्रपोजल रविवार को बैठक जारी रखते हुए महापौर ने उन वार्डों पर विशेष ध्यान दिया, जो पहले दिन के प्रस्तावों में शामिल नहीं हो पाये थे. विकास कार्यों में किसी भी वार्ड की अनदेखी न हो, इसके लिए पार्षदों से सीधे आवेदन लिये गये. अधिकारियों को दिया गया सर्वे का निर्देश मेयर ने संबंधित वार्डों के पार्षदों से मुलाकात कर कच्चे नालों के निर्माण और पक्कीकरण के लिए नये एस्टीमेट तैयार करने के लिए आवेदन स्वीकार किये. साथ ही तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तत्काल सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि मानसून से पहले कार्य शुरू हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel