Bhagalpur. नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

नाथनगर पावर सब स्टेशन की मुख्य लाइन गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुलतानगंज से बंद रहेगी.

By BRAJESH NANDAN MAD | May 14, 2026 8:45 AM

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. नाथनगर पावर सब स्टेशन की मुख्य लाइन गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुलतानगंज से बंद रहेगी. इसके कारण नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.सहायक विद्युत अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि टावर लाइन के माध्यम से ही नाथनगर पावर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति होती है, जो ट्रांसमिशन विभाग के अंतर्गत आती है. इसी वजह से टावर लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा.उन्होंने बताया कि इस दौरान आपूर्ति बंद रहेगी, हालांकि नाथनगर पावर सब स्टेशन के फीडरों को अन्य स्रोत से बिजली लेकर रोटेशन के आधार पर आपूर्ति की जायेगी.