[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. स्वस्थ युवा – स्वस्थ भागलपुर, पुलिस का महाअभियान शुरू, ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की सख्ती

bhagalpur news. स्वस्थ युवा – स्वस्थ भागलपुर, पुलिस का महाअभियान शुरू, ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की सख्ती

0

भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से स्वस्थ युवा – स्वस्थ भागलपुर नामक विशेष महाअभियान की शुरुआत की गयी है. पुलिस प्रशासन ने इसे जिले भर में सतत रूप से चलाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को को समीक्षा भवन, भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. जिले के सभी थाना के अपर थाना अध्यक्षों ने कार्यशाला में भाग लिया और अभियान से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त किए. अपर थाना अध्यक्ष बनाये गये नोडल पदाधिकारी कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना था. इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों के अपर थाना अध्यक्षों को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे. हॉटस्पॉट की पहचान व सख्त कार्रवाई के निर्देश नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में ड्रग्स से जुड़े हॉटस्पॉट स्थलों की पहचान कर नियमित कार्रवाई करें. ड्रग्स सप्लायरों के विरुद्ध आसूचना संकलन कर मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने को कहा गया है. साथ ही पड़ोसी थाना क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं. अपराधियों की सूची व एफएसएल प्रक्रिया पर निगरानी ड्रग्स से जुड़े मामलों में जेल में बंद, रिहा और वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही बरामदगी, सैंपलिंग, प्रमाणन और एफएसएल को भेजने की पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये हैं. स्कूल-कॉलेज पर विशेष नजर, लोगों से सहयोग की अपील अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि युवाओं को नशे के प्रभाव से बचाया जा सके. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ड्रग्स से संबंधित किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से साझा करें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य भागलपुर को अवैध ड्रग्स (सूखा नशा) के अभिशाप से मुक्त कर स्वस्थ और सुरक्षित युवा समाज का निर्माण करना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel