[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT कानपुर में BTech की फीस कितनी है, देखें सेमेस्टर वाइज स्ट्रक्चर

IIT कानपुर में BTech की फीस कितनी है, देखें सेमेस्टर वाइज स्ट्रक्चर

0
IIT कानपुर में BTech की फीस कितनी है, देखें सेमेस्टर वाइज स्ट्रक्चर
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

IIT Kanpur BTech Fee Structure: NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार IIT Kanpur को रैंक 4 प्राप्त है. यह कॉलेज जेईई टॉपर्स की पहली पसंद होती है. आईआईटी कानपुर में बीटेक कोर्स 8 सेमेस्टर में उपलब्ध है. इंस्टीट्यूट ने कोर्स फीस को कई फैक्टर में बांट रखा है.

IIT Kanpur BTech फीस स्ट्रक्चर

सबसे पहले बात करें एडमिशन के समय की. जब आप एडमिशन लेते हैं, तब आपको एक बार में करीब 31,200 रुपये देने होते हैं. इसमें 5,200 रुपये का वन टाइम पेमेंट और 26,000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट शामिल होता है. ये डिपॉजिट बाद में वापस मिल सकता है.

अब सेमेस्टर फीस समझते हैं. अगर आप जनरल या OBC (Higher Income) कैटेगरी से हैं, तो आपको हर सेमेस्टर करीब 1,21,860 रुपये देने होते हैं. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा ट्यूशन फीस का होता है, जो 1 लाख रुपये है. बाकी पैसे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन, लैब, हॉस्टल, मेडिकल और अन्य सुविधाओं के लिए लगते हैं.

Image 240
Iit कानपुर में btech की फीस कितनी है, देखें सेमेस्टर वाइज स्ट्रक्चर 3

IIT Kanpur ट्यूशन फीस

SC, ST या PH कैटेगरी के स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में 100% छूट मिलती है. यानी उन्हें सिर्फ बाकी छोटे-मोटे चार्ज ही देने होते हैं, जिससे उनकी सेमेस्टर फीस काफी कम होकर लगभग 21,860 रुपये रह जाती है.

हर साल कुछ एनुअल चार्ज भी लगते हैं जैसे जिमखाना फीस, फेस्टिवल फीस और हेल्थ इंश्योरेंस. ये मिलाकर करीब 3,100 रुपये सालाना होते हैं. अगर पूरे कोर्स की बात करें, तो जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स का कुल खर्च लगभग 10 से 11 लाख रुपये तक जा सकता है. SC, ST या EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स का खर्च करीब 2 से 2.2 लाख रुपये के आसपास रहता है.

यह भी पढ़ें: सारे NITs का बाप! रैंकिंग में देता है IIT को टक्कर, JEE Main से मिलेगा एडमिशन

Previous article सिर्फ AC ही नहीं… गर्मी में ये गैजेट और अप्लाएंसेज भी बन सकते हैं खतरा, रहें सतर्क
Next article bhagalpur news. स्वस्थ युवा – स्वस्थ भागलपुर, पुलिस का महाअभियान शुरू, ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की सख्ती
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel