Bhagalpur. पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 19 मई से, छात्रों को मिल रहा एडमिट कार्ड

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2024-26 सेमेस्टर चार की परीक्षा शुरू होने में शेष 24 घंटे बचे है. 19 मई से परीक्षा होगी.

By SANJEEV KUMAR JHA | May 18, 2026 11:27 AM

TMBU News भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2024-26 सेमेस्टर चार की परीक्षा शुरू होने में शेष 24 घंटे बचे है. 19 मई से परीक्षा होगी. लेकिन छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया था. परीक्षा से एक दिन पहले आनन-फानन में सोमवार को सभी पीजी विभागों को विवि ने एडमिट कार्ड भेजा, जहां से छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड का वितरण किया जा रहा है.

कुछ एडमिट कार्ड रविवार को भी भेजा

पीजी विभागों में एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार कुछ विभाग को एडमिड कार्ड रविवार को भेजा गया था. शेष को सोमवार को उपलब्ध कराया दिया गया है. छात्र-छात्राएं अपने-अपने पीजी विभाग से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

परीक्षा से पहले भी प्राप्त कर सकते है एडमिट कार्ड

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार ओझा ने बताया कि किसी विद्यार्थी को अगर एडमिट कार्ड किसी कारण से सोमवार को नहीं मिल पाता है, वे परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित पीजी विभाग से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. सभी पीजी विभागों को इसकी सूचना दे दी गयी है, ताकि किसी भी छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड के कारण परीक्षा नहीं छूटे.

परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 19 मई से शुरू हो रही है. परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी सेंटरों पर कॉपी व प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी केंद्राधीक्षकों को निदेश दिया गया कि परीक्षा नियमानुसार संचालित करे. परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो संबंधित केंद्राधीक्षकों की जिम्मेवारी होगी. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सभी केेंद्राधीक्षकों को निदेश दिया गया कि परीक्षा समाप्त होते ही उत्तरपुस्तिका को कोडिंग सेंटर पर ही करे. इसके बाद उत्तरपुस्तिका संबंधित पीजी विभाग को भेज दें.