लोग बोले- अतिक्रमण मुक्त तो दूर अभी तक मापी भी नहीं हुईकुछ माह से कहलगांव शहर की एनएच-80 सड़क चर्चा का विषय बनी हुई है. 6 दिसंबर 2025 को डीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी ने आदेश दिया था कि 10 दिनों में एनएच-80 का मापी करा अतिक्रमण मुक्त कराया जाये. तब स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी थी कि सड़क के अतिक्रमण मुक्त होने से शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. दो माह बाद मापी नहीं होने से उम्मीद धूमिल हो ही रही थी कि इस बीच विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने जब विधान परिषद में यह सवाल उठाया कि कहलगांव शहर में पांच किलोमीटर तक अतिक्रमण है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. इस पर निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराकर 10 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. विभाग शहर में 10 मीटर से कम सड़क निर्माण कराने की तैयारी रही है और न अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. स्थिति जब की तस है. शहरवासियो को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है .शहर के लोगों का प्रशासन के प्रति रोष है.कुआं पुल से श्मशान घाट मोड़ तक नव निर्मित एनएच-80 कही भी मानक को पूरा नहीं करता. दुर्भाग्य की बात हैं अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर वर्तमान सड़क को ही जैसे तैसे बनकर खानापूर्ति की जा रही हैं. जनता परेशान, प्रशासन मौन और विभाग नक्शा-नक्शा खेल रहा है.
मनीष पांडेय, व्यवहार न्यायालय, कहलगांव
अनुमंडल में पूर्ण रूप से चरमराई यातायात व्यवस्था को समसामयिक आवश्यकताओं के दृष्टिकोण से विवेचना की आवश्यकता है. सरकार का उत्तर अपूर्ण है. विकास के लिए आवश्यक होगा कि सरकार यहां की जरूरतों को देख एक बृहत सर्वेक्षण करा सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ व बेहतर बनाए.